Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ में सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

,

ज्योति विद्यापीठ में सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में

झुंझुनू, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चीफ स्पीकर ज्योति सिंह, मैनेजिंग ट्रस्टी जितेंद्र वर्मा’ प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी प्रधानाचार्य किरण सैनी, समस्त अध्यापक अध्यापिका एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने समस्त उपस्थित अतिथियों के स्वागत सत्कार एवं स्वागत भाषण के साथ की, तत्पश्चात चीफ स्पीकर ज्योति सिंह ने सेमिनार लेक्चर प्रस्तुत किया जिस में कभी हिम्मत ना हारने की थीम के माध्यम से विद्यार्थियों को आने वाली परेशानियों का डटकर मुकाबला करना,आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ना,अपनी जिंदगी का लक्ष्य निर्धारित कर अपने जीवन में सफलता को अर्जित करने जैसी बातों को बताया। इसके उपरांत 2020 – 21 सत्र के एकेडमिक तथा नॉन एकेडमिक एवं स्काउट गाइड के पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र विजेता विद्यार्थियों को वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुमित सिंह एवं मैनेजिंग ट्रस्टी जितेंद्र वर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी उपस्थित अतिथियों एवं स्टाफ के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur