Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / गीता जयन्ती के अवसर पर गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

,

गीता जयन्ती के अवसर पर गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में

सीकर, श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गीता जयन्ती के अवसर पर गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि गीता सम्पूर्ण विश्व का अनुपम ग्रन्थ है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन व स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति उपाध्यक्ष हेमन्त बियाणी ने गीता की महत्ता बताते हुए निःस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा दी। एन.एस.एस प्रभारी डॉ. अंजुबाला सीमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के उद्देश्य बताते हुए छात्राओं को कर्तव्यपालन की शिक्षा दी संस्कृत व्याख्याता सरिता शर्मा ने छात्राओं को गीता में वर्णित आत्मज्ञान व कर्मयोग का संदेश देते हुए गीता जयन्ती की सार्थकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ 21 छात्राओं को 100/-रू पारितोषिक प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति सदस्य वन्दना बियाणी समस्त स्टॉफ व छात्राएं उपस्थित रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur