Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कौशल विकास प्रतियोगिता परीक्षा परीक्षा का आयोजन

,

कौशल विकास प्रतियोगिता परीक्षा परीक्षा का आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में

खण्डेला, [आशीष टेलर ] रविवार को खण्डेला कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कौशल विकास प्रतियोगिता परीक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में क्षेत्र के आसपास के 550 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले गेट से छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर दिया था। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए मास्क की सुनिश्चितता के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। बिना मास्क के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। इस परीक्षा में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। आयोजक केदार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में गणित, विज्ञान, इतिहास, कंप्यूटर, विषयों के प्रश्नों को शामिल किया गया, साथ ही परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विधार्थियों को उपहारों और छात्रवर्ती से सम्मानित भी किया जाएगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur