Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पधारो म्हारे आंगन कार्यक्रम आयोजित

,

पधारो म्हारे आंगन कार्यक्रम आयोजित

आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय सूरजगढ़ में

सूरजगढ़, [के के गाँधी ] कस्बे में स्थित आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति मुंबई प्रवासी शांति देवी बरासिया, अध्यक्ष किरण पोद्दार, विशिष्ट अतिथि राजकुमारी खेमका, उषा काया, रजनी बरासिया के सानिध्य में सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ पधारो म्हारे आंगन कार्यक्रम का समारोह पूर्वक शुभारम्भ किया गया। महाविद्यालय संयुक्त सचिव डॉक्टर एन एल अरड़ावतिया व प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने अतिथियों का स्वागत व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। किरण पोद्दार ने विद्यार्थियों को निर्धारित लक्ष्य की सफलता पूर्वक प्राप्ति के लिए पूर्ण उत्साह के साथ सुनियोजित तरीके से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। पायल, प्रियंका, टीना, अंजली, स्नेहा, सोनू, अर्चना आदि छात्राओं ने विभिन्न हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी, लोकनृत्य, देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ माया जांगिड़ व मधुलता सैनी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur