Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पहला सुख निरोगी काया – ढूकिया

,

पहला सुख निरोगी काया – ढूकिया

स्वयंसेविकाओं ने किया योगाभ्यास

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मोनिका शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास करवाया। स्वयंसेविकाओं ने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कोणासन व ताड़ासन आदि क्रियाऐं करवायी। द्वितीय सत्र में गृह-विज्ञान व्याख्याता सुमन जानूं ने पौष्टिक आह्रार व पौषण के आधारभूत भोज्य समूह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न अवस्थाओं में आवश्यक पौष्टिक तत्वों के बारे बताया तथा किशोरियों में एनीमिया रोग के कारण निवारण भोजन द्वारा उपचार के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि ‘‘पहला सुख-निरोगी काया’’ है अत: हमें हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में प्रकृति का सहयोग लेना चाहिए। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि योग ने भारत को दुनियाभर में पहचान बनाई है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने स्वयंसेविकाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया व सुमन चौधरी के नेतृत्व में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur