Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माता-पिता दिवस एवं बसंत पंचमी का त्यौहार

,

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माता-पिता दिवस एवं बसंत पंचमी का त्यौहार

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगड़ के प्रांगण में 14 फरवरी 2024 को माता-पिता दिवस एवं वसंत पंचमी का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यनारायण दाधीच, संस्था निदेशक रमेश चंद्र वर्मा, संस्था मैनेजिंग ट्रस्टी जितेंद्र वर्मा संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी संस्था प्रधानाचार्य किरण सैनी ने मां सरस्वती के सामने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को शुरू किया तथा पधारे हुए अभिभावकों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । विद्यालय विद्यालय में बलिदान दिवस के अवसर पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । विद्यालय में आए हुए समस्त अभिभावकों का तिलकारचन एवं चरण वंदन कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने समस्त अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राएं, अभिभावक गण एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur