Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पीबी स्कूल सूरजगढ़ की दो छात्राओं का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन

,

पीबी स्कूल सूरजगढ़ की दो छात्राओं का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे की जीवेम अनुबंधित शिक्षण संस्थान पालीराम बृजलाल सीनियर सैकंडरी स्कूल की दो छात्राओं का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन होने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल कॉर्डिनेटर प्रदीप शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के परीक्षा परिणाम में छात्रा आस्था पुत्री रविन्द्र कुमार ने सत्र-2018 में कक्षा 10 में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एसटी वर्ग में वहीं छात्रा मोना सैनी का 92.83 प्रतिशत अंको के साथ ओबीसी वर्ग में बीपीएल के रूप में पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन होने पर स्कूल में मिठााई बांटकर खुशी मनाई गई। प्रधानाचार्य उम्मेद पुनियां ने बताया कि बालिका फाउण्डेशन राजस्थान सरकार द्वारा छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप 75 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur