Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / फागोत्सव में चंग ढप की थाप पर थिरके कदम

,

फागोत्सव में चंग ढप की थाप पर थिरके कदम

    सीकर
, फागोत्सव आयोजन समिति द्वारा श्याम नगर नवलगढ़ रोड सीकर में रविवार रात को आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान अतिथियों ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण एवं जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजन होना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारे एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है साथ ही लुप्त हो रहे लोक गीतों को संरक्षण मिलता है। फागोत्सव आयोजन समिति संयोजक पार्षद हरिराम भड़िया एवं सह संयोजक व नेहरू युवा संस्थान सचिव बी एल मील ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया पूर्व केबिनेट मंत्री राजेन्द्र पारीक, फतेहपुर विधायक नन्दकिशोर महरिया, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द  सिंह डोटासरा, सीकर विधायक रतनलाल जलधारी, नगर परिषद  चेयरमेन जीवण खां, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां प्रधान , जिला परिषद सदस्य ताराचंद धायल, सोमनाथ त्रिहन, महेश शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र  जिला युवा समन्वयक तरुण जोशी,उप सभापति अशोक चौधरी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, भंवरलाल लाल डोटासरा, जरी बरी के प्रोपराइटर राम चौधरी, डॉ सी पी ओला, सी एल सी डायरेक्टर इंजी श्रवण चौधरी, इम्पल्स डायरेक्टर  डॉ महावीर हुड्डा,   प्रिंस एजुकेशन हब के डायरेक्टर पीयूष सुंडा, मैट्रिक्स आईआईटी एकेडमी के नरेंद्र कॉक , मॉड्यूलस आईआईटी एकेडमी के चीफ एडवाइजर शिव भगवान खीचड,गुरु कृपा के रामकरण मील, संस्कार स्कूल के डायरेक्टर बाबूलाल मील , मयूर गार्डन संचालक पवन ढाका , राजेश बुगालिया ,नाहरसिंह, नरेंद्र हुड्डा , सीकर जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव नेहरा, संतोष काजला ,सुरेश सामोता,  अमित बुडानिया, प्रयास क्लासेज के महिपाल, सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य महावीर भास्कर, सरपंच राजेन्द्र भूकर, निजी कॉलेज संघ प्रदेशाध्यक्ष नवरंग चौधरी, जाट महासभा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पिलानिया, सीकर जिला व्यापार महासंघ अध्यक्ष चन्द्रभान गोयल, नंवरग लाल खीचङ, पार्षद सुल्तान सिंह, पार्षद महेश जाखङ, राजेंद्र पाटोदा, पूर्व पार्षद लखपत ओला मंचस्थ थे। कार्यक्रम  संयोजक हरिराम भड़िया , बी एल मील, सुनील शर्मा एवं वेद प्रकाश राय द्वारा अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे महेंद्र दुल्लड़, बाबूलाल बगड़िया, महेंद्र सिंह मुण्ड, महेश अग्रवाल, विजय काजला ,अमीलाल जाखड़, महेंद्र मील, श्रवण सुण्डा, महेंद्र काजला वीरेन्द्र डोटासरा, बलराम शर्मा, सुरेंद्र मील, हितेंद्र, पंकज सुण्डा, सुरेश भास्कर, महेश सुण्डा, गिरधारी सिंह मील, राकेश धींवा, देवेंद्र पुनिया, ओमप्रकाश,  जुगल स्वामी, मुकेश कुमावत, फूलसिंह, विकास कुमार, रोहित नेहरा, सुभाष ख्यालिया थे। होली टोली ग्रुप सीकर ने फाल्गुनी गीतों पर नहरी नृत्य एवं लोक कलाकार नेकीराम आर्य, अभिषेक समसु , मोहित शर्मा एवं प्रभुदयाल वर्मा ने होली धमाल व लोकगीत प्रस्तुत कर शेखावाटी संस्कृति से रूबरू करवाकर जीवंत किया फतेहपुर की चंग ढप पार्टी रही आकर्षण का केन्द्र मस्ताना चौक  पार्टी, फतेहपुर व राजकुमार तिवाड़ी एन्ड पार्टी फतेहपुर ने चंग ढप पर धमाल एवम फाल्गुनी गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया 62 बार रक्तदान कर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नेहरू युवा संस्थान सचिव बी एल मील को रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया अतिथियों एवम कलाकारों को जरी बरी के प्रो.राम चौधरी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शेखावाटी के प्रसिद्ध कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur