Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पिलानी सीरी में टेक्निकल ऑफिसर पद पर सुश्री गुर्जर चयनित

, ,

पिलानी सीरी में टेक्निकल ऑफिसर पद पर सुश्री गुर्जर चयनित

केन्द्रीय इले€ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान पिलानी ने टेक्निकल ऑफिसर पद पर अभी हाल ही सुश्री निष्ठा सिंह गुर्जर का चयन किया है। अनुज कुमार वर्मा एवं विनय कुमार वर्मा के नाम वेटिंग लिस्ट में रखे गये हैं। जयपुर निवासी सुश्री गुर्जर वर्तमान में महिन्द्रा सेज जयपुर स्थित एशिया की सर्वश्रेष्ठ कम्पनी इन्फोसिस लिमिटेड कम्पनी में टेक्निकल एसिस्टेन्ट के पद पर कार्यरत है। कम्पयूटर विषय से बी.टेक सुश्री निष्ठा सिंह गुर्जर ने अपनी बी.टेक की डिग्री राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय अजमेर से उत्तीर्ण की है। सुश्री निष्ठा सिंह गुर्जर जिले के सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रणवीर सिंह राही की सुपुत्री हैें। सूचना एवं जनसम्पर्क कर्मियों, स्थानीय पत्रकारों एवं अधिकारियों ने श्री राही को कार्यालय में आकर बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur