Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पिलानी में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

,

पिलानी में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

चिड़ावा रोड़ स्थित पिलानी पब्लिक स्कूल, पिलानी में शेखावाटी सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विद्यालय में सीनियर तथा जूनियर स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सीरी, बिरला स्कूल पिलानी, बिरला शिशु विहार, डूनलोड़ विद्यापीठ, मंडेलिया स्कूल, हरिदेवी झूथाराम एवं पिलानी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया । सीनियर वर्ग में श्रेया, डूडलोड़ विद्यापीठ स्कूल की छात्रा ने प्रथम, यशस्वी तंवर जानकीदेवी मंडेलिया स्कूल की छात्रा द्वितीय , मेजबान पिलानी पब्लिक स्कूल की छात्रा रीतु ने तृतीय स्थान एवं सांत्वना पुरस्कार हरिदेवी झूथाराम स्कूल के अंकित ने प्राप्त किया । जूनियर वर्ग में छात्रा चारवी सीरी स्कूल प्रथम, दीक्षा बिरला स्कूल पिलानी एवं सन्नी राज पिलानी पब्लिक स्कूल पिलानी ने द्वितीय तथा राखी पूनिया , बिरला स्कूल पिलानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । संात्वना पुरस्कार डूंडलोड़ विद्यापीठ की छात्रा रचना ने प्राप्त किया । विद्यालय के चैयरमेन जगदीश प्रसाद शर्मा एवं प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur