Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पीरामल गर्ल्स सी. सै. स्कूल 93.20% के साथ बगड़ में रहा अव्वल

,

पीरामल गर्ल्स सी. सै. स्कूल 93.20% के साथ बगड़ में रहा अव्वल

बगड़, सीबीएसई के शुक्रवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में पीरामल स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा राशि निर्मल ने 10 93.20% अंक प्राप्त करके अपने विद्यालय के साथ-2 बगड़ नगर को भी टॉप किया है। इसके साथ ही कक्षा 12 कला वर्ग में अपर्णा ने 90.02% अंकों के साथ बगड़ में प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 10 में द्वितीय स्थान सारिका सैनी (88%), तथा तृतीय स्थान अमीषा ने प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ ही 12वी कला वर्ग में द्वितीय स्थान प्रियँका (08.06%) तथा तृतीय स्थान अफरीन 87.02% तथा विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान उर्वशी सैनी (87), द्वितीय स्थान निशा सैनी [86.08% ] तथा तृतीय स्थान दीपिका सैनी (86%.) ने प्राप्त किया। वाणिजय में प्रथम स्थान रीतु शेखावत [80. 04 ] द्वितीय स्थान श्रेया शर्मा (80%) तथा तृतीय स्थान प्रेरणा शेखावत (76.04%) ने प्राप्त कर एक बार फिर परचम लहराया है। विद्यालय प्राचार्या कविता अग्रवाल ने बताय कि कक्षा 10 व 12वी कला वर्ग का परिणाम शत- प्रतिशत रहा। इसके साथी ही विद्यालय का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव ने सभी छात्राओं को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने भी बच्चों को बधाईयाँ दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur