Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पिरामल गर्ल्स सीबीएसई स्कूल को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

,

पिरामल गर्ल्स सीबीएसई स्कूल को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

शिक्षा नगरी बगड़ स्थित पिरामल गर्ल्स सीबीएसई स्कूल की उपलब्धियों ने एक और नया आयाम स्थापित किया है। स्कूल की उपलब्धियों में अब एक नई उपलब्धि का भी समावेश हो गया है जिसके लिए विद्यालय प्रशासन निरंतर प्रयासरत था। आईएसए – 2018 जो कि ब्रिटिश काउंसिल से संबंधित है द्वारा सम्मान दिया गया है। इस सम्मान को प्राप्त करने में विद्यालय स्टाफ व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। सत्र 2017- 18 की शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों का ब्रिटिश काउंसिल टीम ने पुरे मनोयोग से अध्ययन किया और पिरामल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई को अंतर्राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड के लिए चुना। गौरतलब है कि बगड़ नगर में यह सम्मान प्राप्त करने वाला पहला विद्यालय है। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव विकास उपाध्याय ने विद्यालय परिवार को बधाई प्रेषित की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur