Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस.एम.टी.आई, बगड़ मे 28 को बहुराष्ट्रीय कम्पनी द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन

,

एस.एम.टी.आई, बगड़ मे 28 को बहुराष्ट्रीय कम्पनी द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन

बगड, शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में 28 सितम्बर 2024 को कैम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया जायेगा। अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बहुराष्ट्रीय कम्पनी सुजुकी मोटर्स, गुजरात द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट किया जायेगा जिसमें वर्ष 2018 से 2024 तक के आई.टी.आई. उत्तीर्ण हुए इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक डीजल फीटर एवं वेल्डर के 18 से 24 वर्ष तक की आयु वाले प्रशिक्षणार्थी सम्मलित होगें। प्लेसमेंट में सम्मलित होने के लिए प्रशिक्षणार्थी को 10वीं में 40 प्रतिशत एवं आई.टी.आई में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये होने चाहिए। जिनका लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से चयन होगा। प्लेसमेंट में सम्मलित होने वाले अभ्यार्थियों को अपना बायोडेटा, मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur