Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

,

न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

देखभाल का लिया संकल्प

सिंघाना, स्थानीय न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अशोक ,अमरूद, बिल, आम, चीकू, अनार, गुडहल समेत अन्य किस्मों के पौधे लगाए गए। जिसका शुभारंभ संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने किया। संस्था प्रधानाचार्य डॉ. अनीता के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल वह परवरिश के लिए सभी ने संकल्प लिया। कक्षा 10 के टॉपर विद्यार्थी अनुराग गोदारा, सुयोग धायल ने भी सहयोग किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सरिता और मनोज कुमार, डॉ.आनंद कुमार राय, प्रांजल गोदारा इत्यादि भी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur