Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण

,

राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण

भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक व सेविकाओं द्वारा

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुन्झुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक व सेविकाओं द्वारा संस्था परिसर में पौधा रोपण किया व पौधों को पानी दिया गया। इस अवसर पर इंजी. ढूकिया ने पर्यावरण की रक्षा को मानव की रक्षा बताया व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय व प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने सभी सेवक व सेविकाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने की सलाह दी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी राकेश झाझडिय़ा के नेतृत्व में संस्था परिसर में पौधों को पानी दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur