Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश के साथ निकाली रैली

,

प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश के साथ निकाली रैली

बाजार में किये कपडे के थैले वितरित

फतेहपुर,[बाबूलाल सैनी ] श्री लक्ष्मीनाथ विद्यालय एवं लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश के साथ विद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। जिसकी शुरुआत बीसल बजा कर सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनंदन ढाढणिया ने की तथा रैली लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से होकर मुख्य बाजार से बावड़ी गेट एवं आसाराम जी मंदिर से फिर लक्ष्मीनाथ विद्यालय निकाली गई। जिसमें बच्चों द्वारा कपड़े के थैले बाजार में वितरित किए गए तथा व्यापारियों को प्लास्टिक का उपयोग न कर कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। वही बच्चों ने रैली में हाथों में तख्तियां लेकर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया। रैली में लक्ष्मीनाथ विद्यालय के प्रधानाचार्य आशु सिंह शेखावत, संचालक राजकुमार भिंडा, बसंत भिंडा, लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट प्रभारी पंकज शर्मा, मुकेश सैनी, मनोज, सूर्य प्रकाश, अध्यापिका पदमा, ममता एवं समस्त विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur