Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित चिराना में

,

पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित चिराना में

कस्बे के ब्रेनसीड पब्लिक स्कूल

चिराना (मुकेश सैनी) कस्बे के ब्रेनसीड पब्लिक स्कूल चिराना में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक डॉ सत्यनारायण छिपा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवराज सिंह शेखावत रहे और कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छायादार व फुलदार पौधे लगाए गए। और उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी बच्चों ने ली और बच्चों ने 100 पेड़ लगाए इस दौरान डॉ सत्यनारायण छिपा ने कहा कि हमें वर्षा ऋतु में 5 पौधे आवश्यक रूप से लगाने चाहिए और उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योकि पेड़पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तारा गौड़ बिहारी लाल सैनी रमेश सैनी विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur