Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

,

झुंझुनूं में विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

झुंझुनूं स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस 2025 के अवसर पर 11 जुलाई को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता का विषय था – “बढ़ती जनसंख्या: वैश्विक समस्या, कारण व उपाय”, जिसमें एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विजेता प्रतिभागी

  • प्रथम स्थानखुशी बोयल (पुत्री सुरेश कुमार)
  • द्वितीय स्थाननिशा (पुत्री मनोज कुमार)
  • तृतीय स्थानचंचल (पुत्री विजय कुमार)

अतिथियों ने क्या कहा?

विजेता छात्राओं को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि

“जनसंख्या वृद्धि के कारण शहरीकरण तेज़ी से बढ़ रहा है और खेती योग्य भूमि कम हो रही है। इससे संसाधनों पर दबाव भी बढ़ रहा है।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित थीम “युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना” पर भी चर्चा की।

संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने चेतावनी दी कि

“जनसंख्या इसी गति से बढ़ती रही तो खाद्यान्न संकट और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं।”

प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने कहा कि

“जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है।”

उपस्थितजन

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी पिंकेश, अंजू सैनी, समस्त शिक्षकगणछात्राएं उपस्थित रहीं।