Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वयं पाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 26 मार्च से शुरू

,

स्वयं पाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 26 मार्च से शुरू

सीकर, राजकीय विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य दीनदयाल गुडेसरिया ने बताया कि बी.एस सी पार्ट प्रथम (ड्यू), द्वितीय एवं तृतीय के महाविद्यालय में पंजीकृत स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें 26 मार्च 2024 से राजकीय विज्ञान महाविद्याल सीकर में प्रारम्भ हो रही है। विद्यार्थी अपना नाम, रोल नम्बर, समय तथा बैच नम्बर महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर देख सकते है। विद्यार्थी विश्व विद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र,प्रायोगिक प्रशिक्षण शुल्क की रसीद, एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र तथा प्रायोगिक फाईल साथ लेकर परीक्षा के लिए समय सारणी के अनुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur