Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जेजेटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट, प्रो प्रेसिडेंट, रजिस्ट्रार एवं वित्त अधिकारी नियुक्त

,

जेजेटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट, प्रो प्रेसिडेंट, रजिस्ट्रार एवं वित्त अधिकारी नियुक्त

झुंझुनू, श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबडेवाला ने आदेश जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल को प्रेसिडेंट पद पर नियुक्त किया गया है प्रो प्रेसिडेंट डॉ मधु गुप्ता होगी तथा रजिस्टर के पद पर अब डॉक्टर अजीत कस्वा कार्यभार ग्रहण करेंगे। डा.अमन गुप्ता को मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डा. ढुल ने बताया कि विश्वविद्यालय को शिक्षा व खेल एवं शोध के क्षेत्र में अब और प्रगतिशील बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को संपूर्ण विकास के लिए अब कहीं दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रोग्राम आयोजित कराए जाएंगे तथा उच्च शिक्षा में जेटीटी यूनिवर्सिटी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं होगी इंजीनियर बी .के .टीबड़ेवाला सहित निर्देशक उमा विशाल टीबडेवाला डॉ. अंजु सिंह सहित संपूर्ण स्टाफ ने सभी को बधाई प्रेषित की है। इस अवसर पर डॉ राम दर्शन फोगाट डॉ. सुरेंद्र कुमार डा. अनिल कड़वासरा पी.आर.ओ. रामनिवास सोनी डॉ नीतू सिंह डॉ. रंजना सक्सैना डॉ. इकराम कुरैशी डॉक्टर सविता सांगवान डॉ अनिल कुमार अरुण पांडे सहित समस्त स्टाफ स्टाफ मौजूद था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur