Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्रिंस एकेडमी सीकर की सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक सफलता

,

प्रिंस एकेडमी सीकर की सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक सफलता

 सीबीएसई  ओर से घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सीकर के इतिहास में पहली बार किसी स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने ऑल इण्डिया टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है पालवास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने। प्रिंस एकेडमी के अनिल पूनिया ने ९८.८० प्रतिशत अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर 6ठा स्थान प्राप्त किया है। अनिल के पिता ओमवीर पूनिया पेशे से कपड़े के व्यापारी हैं। अनिल भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। इसी प्रकार तनिशा बेनिवाल ने ९८.६० प्रतिशत अंक हासिल करके अखिल भारतीय स्तर पर ७वां स्थान हासिल किया है। तनिशा के पिता राजकुमार बेनिवाल कृषक है। तनिशा भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। पढ़ाई के साथ-साथ तनिशा खेलकूद में भी प्रतिभावान खिलाड़ी है। तनिशा का सॉफ्टबॉल में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। ९८.०० प्रतिशत अंक के साथ अशोक माली ने अखिल भारतीय स्तर पर १०वाँ स्थान हासिल किया है। अशोक के पिता सुभाष चंद्र एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में बैंकिंग सेवा में कार्यरत् हैं। अशोक भविष्य में आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। ९८.०० प्रतिशत अंक के साथ तनिशा सिहाग ने अखिल भारतीय स्तर पर १०वाँ स्थान हासिल किया है। तनिशा सिहाग के पिता बलराम सिहाग कृषक हैं। तनिशा भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। पढ़ाई में मेधावी तनिशा का हैण्डबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन हो चुका है। उपरोक्त बेहतरीन रैंक्स के अलावा प्रिंस एकेडमी के 11 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक एवं 167 विद्यार्थियों ने ८० प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हैं। अखिल भारतीय स्तर पर एक साथ चार विद्यार्थियों की टॉप-१० में रैंक आने पर प्रिंस एकेडमी कैम्पस में जश्न का माहौल रहा। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संस्था निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक रमाकान्त स्वामी एवं प्राचार्य एके सिन्हा ने माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर डांस किया एवं मिठाईयाँ वितरित की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur