Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल का 10 वीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, अंशिका ने किया टॉप

,

प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल का 10 वीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, अंशिका ने किया टॉप

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल का 10 सीबीएसई परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि अंशिका चौधरी 94.80 प्रतिशत के साथ सर्वोच्च स्थान पर रही। वहीं 9 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर का स्कोर किया। अंशिका चौधरी 94.80, अभिषेक चाहर 94.60, अभिषेक कुमार 94.20, प्रियांशी 93, अनुज 93, ईशु 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विषयवार अंकों में कम्प्यूटर में 22, सामाजिक विज्ञान में 21 विज्ञान में 12, हिंदी में 12 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी उपस्थित शिक्षकों व छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रिंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ॰जी॰एल॰ कालेर ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल महेन्द्र सैनी, प्रिंस कैरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ विजय मूँड, तथा सभी विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur