Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्रिंस स्कूल सीकर में उत्सव का माहौल

,

प्रिंस स्कूल सीकर में उत्सव का माहौल

 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पालवास रोड़ स्थित प्रिंस स्कूल के तीन विद्यार्थियों समीर चौरडिय़ा, ज्योत्सना माथुर एवं सिमरन बानो ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किये है। इसी प्रकार प्रिंस स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 51 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक एवं 100 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक बनाये है। अंकित दइया ने 93.83 प्रतिशत, अरूण सिंह ने 93 प्रतिशत, कल्पना महला ने 92.83 प्रतिशत, अंकित यादव, आशा राम एवं अजय चौधरी ने 92.50 प्रतिशत, ज्योति यादव ने 92.33 प्रतिशत, नीलम ताखर एवं सौरभ धनकड़ ने 92.17 प्रतिशत, चिन्मय खंडेलवाल एवं विपिन कुमावत ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किये है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट अंक हासिल करने पर प्रिंस स्कूल में उत्सव का माहौल रहा। उत्कृष्ट अंक प्राप्त विद्यार्थियों को माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur