Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्रिंस स्कूल सीकर विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण मेले में जीते 12 पुरस्कार

,

प्रिंस स्कूल सीकर विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण मेले में जीते 12 पुरस्कार

श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर में आयोजित जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण मेले में पालवास रोड़, स्थित प्रिंस स्कूल के विद्यार्थियों को 5 प्रथम, 4 द्वितीय एवं 3 तृतीय सहित कुल 12 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। जूनियर वर्ग में मयंक उपाध्याय, योगेश सैनी, पिंकु मीणा एवं शीशपाल भादू को विभिन्न प्रादर्श वर्गों में प्रथम पुरस्कार मिला है जबकि युवराज सिंह एवं संदीप विश्नोई को प्रादर्श वर्ग में द्वितीय स्थान मिला है। सीनियर वर्ग में सवाईदान को प्रादर्श वर्ग में प्रथम पुरस्कार एवं उज्ज्वल भाटिया व सनोवर खान को द्वितीय पुरस्कार मिला है। इसके अलावा आरव कसाना, विकास कुमार एवं अरविंद प्रजापत को तृतीय पुरस्कार मिला है। विजेता विद्यार्थियों को प्रिंस स्कूल के निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, प्राचार्य बी.एल. यादव एवं प्रबंधक रामचरण यादव ने बधाईयाँ दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur