Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

,

प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

राजस्थान कंपटीशन क्लासेज एंड डिफेंस एकेडमी के द्वारा

सीकर, जिले के पलसाना कस्बे में राजस्थान कंपटीशन क्लासेज एंड डिफेंस एकेडमी के द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ प्रभुदयाल बराला एवं विशिष्ट अतिथि डॉ नीतीश कुमार शर्मा थे। संचालक रामसिंह दादर वाल ने बताया कि सीकर सेना भर्ती में वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमावत, सुनील बगड़िया, ताराचंद कुमावत, सुरेंद्र मावलिया, सुरेश बुड़बक, विकास कुमार, शंकर लाल, मुकेश गुर्जर, सुभाष यादव, धर्मेंद्र बिजारणिया, मुकेश वर्मा, हेतराम सामोता, शिवराज मीणा, महेंद्र कुमावत, सुरेश कुमावत, अशोक कुमावत एवं ममता कुमावत का शानदार स्वागत का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी इसके बाद कस्बे में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में चयनित विद्यार्थियों का शानदार जगह जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर स्टाफ गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur