Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुब्रह्मयणम स्वामी ने झुंझुनूं में किसान संगोष्ठी को किया संबोधित

,

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुब्रह्मयणम स्वामी ने झुंझुनूं में किसान संगोष्ठी को किया संबोधित

 पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुब्रह्मयणम स्वामी सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एसएस मोदी स्कूल में सर छोटूराम किसान संस्थान की ओर से आयोजित किसान संगोष्ठी में अतिथि के रूप में मौजुद थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा है कि किसानों की कर्ज माफी से कोई लाभ नहीं होगा बल्कि कृषि उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने के लिए एक योजना को तैयार करनी होगी और देश की कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने होंगे। भारतीय किसानों के उत्पाद की विदेशों में मांग बढ़े इसके लिए सरकार प्रयास करने चाहिए। अगर किसान आधुनिक तरीके अपना ले तो वर्तमान में जो उत्पाद कर रहा है उससे पांच से छह गुना उत्पादन कर सकता है। किसानों को कृषि आधुनिकीकरण के लिए दबाव बनाना चाहिए। डॉ स्वामी ने कहा कि विदेशों में भारतीय गायों का दूध, वहां की नस्लों के मुकाबले तीन गुना महंगा बिक रहा है और हम यहां पर गो हत्या रोकने की बात करते है तो साम्प्रदायिक कहे जाते है जबकि संविधान में गो हत्या रोकने का कानून है, फिर कांग्रेस एवं अन्य संगठन इसका विरोध क्यों करते है। कांगे्रस ने हिन्दुओं को बांटा है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि देश में कांग्रेस ने वोट के लिए हिन्दुओं को बांट दिया है। देश में 82 प्रतिशत हिन्दु है उन्हें अलग-अलग बांट कर मुस्लिम एवं ईसाईयों के प्रति सहानुभूति दिखाकर वोट की राजनीति कर रही है। तीन तलाक के मुद्दे पर सभी मुस्लिम महिलाएं अब हमारे साथ आ गई है और हिन्दु एकजुट होने लगा है।  राम मंदिर का होगा निर्माण स्वामी ने कहा कि जल्द ही राम मंदिर का काम शुरू हो जाएगा। इसके कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बोर्ड इस बात को स्वीकार कर चुका है कि यहां पर इस जमीन पर बाबर ने कब्जा किया था। बोर्ड ने कभी नहीं कहा कि हमें वहां पर मजिस्द बनानी है। इस मौके पर स्वामी का सर छोटूराम किसान संस्थान के संरक्षक विवेक चौधरी ने पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur