Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

,

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

न्यू राजस्थान शिक्षण संस्थान में

झुंझुनू स्थित न्यू राजस्थान शिक्षण संस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी का 28 वां शहीदी दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि उन्होनें युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार, पंचायतीराज का सशक्तिकरण, महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सहित अनेक ऐसे कार्य किये, जिनके कारण इक्कीसवीं शताब्दी में भारत विश्व के अग्रणी देशों में गिना जाता है। इस अवसर पर संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, डॉ. सुमन जानू, डॉ. अनुपम शर्मा, राकेश झाझडिय़ा, प्रहलाद सिंह, सुशील सैनी, श्रीराम केडिया आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur