Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की जयंती मनाई

,

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की जयंती मनाई

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की 75वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने स्व. राजीव गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया व बताया कि देश की प्रगति में स्व. राजीव गाँधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश के युवाओं के पथ-पदर्शक बनकर उनके लिए उन्नति की राहें खोली। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि राजीव गांधी ने देश को कम्प्यूटर व तकनीक सुविधायें देकर देश को विकास की ओर अग्रसर बनाया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने भी विचार व्यक्त किये। स्वयंसेविकाओं ने शिक्षा का अधिकार पर विचार पेश किये। इस अवसर पर एन.एस.एस.प्रभारी डॉ. रिया, सुमन चौधरी सहित समस्त स्टाफ व छात्राए उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur