Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल की पुष्पा ने 94.80 प्रतिशत से विद्यालय में किया टॉप

,

न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल की पुष्पा ने 94.80 प्रतिशत से विद्यालय में किया टॉप

10वीं सी.बी.एस.ई. में

झुन्झुनूं, स्थानीय न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. द्वारा धोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में पुष्पा पुत्री प्यारेलाल ने 94.80 प्रतिशत, खुशी पुत्री सुरेन्द्र कुमार ने 92.20 प्रतिशत एवं चिराग पुत्री दारा सिंह 91.00 प्रतिशत प्राप्त किये। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने उत्कृष्ठ परिणाम पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा एवं सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुऐ। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रिंसीपल वन्दना जांगिड़ व अन्य स्टाफ सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur