Rajasthan Board exams 2026 : राजस्थान में दसवीं और बाहरवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की विभाग द्वारा जारी शेडूअल के अनुसार राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं अगले हफ्ते से शुरू होंगी. 12 फरवरी से 10वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी. बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च तक आयोजित होंगी. इस बार विभाग ने परीक्षाओं के लिए बड़ी तैयारी की है।
CCTV कैमरे की निगरानी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ आयोजित होगी. करौली में भी इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिले में उच्च माध्यमिक व वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 19,265 और माध्यमिक एवं प्रवेशिका परीक्षा में 24,674 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं. कुल 43 हजार 939 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक और अतिरिक्त केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से कर दी गई है. Rajasthan Board exams
संवेदनशील केंद्र की होगी मॉनिटरिंग
करौली जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवाड़ी ने बताया कि जिले में कुल 109 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 82 राजकीय एवं 27 अराजकीय (निजी) विद्यालय शामिल हैं. जिले के 109 परीक्षा केंद्रों में से 76 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिका संग्रहण केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और उड़न दस्तों के साथ भी वीडियोग्राफर रहेंगे. संवेदनशील, नवीन और निजी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
31 पेपर कोऑर्डिनेटर-कम-माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त
अधिक जानकारी के लिए बता दे की परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 31 पेपर कोऑर्डिनेटर-कम-माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. साथ ही 27 निजी परीक्षा केंद्रों पर अन्य विभागों के राजपत्रित अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है.Rajasthan Board exams
