Government Jobs Rajasthan: राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है तो जल्द ही आपका सपना साकार होने वाला है। जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) सहित विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां जारी हैं। लिपिक (LDC) से लेकर वनपाल, महिला पर्यवेक्षक, कृषि पर्यवेक्षक और लैब असिस्टेंट तक अलग-अलग क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं।
ये है सबसे बड़ी भर्तियां
इस लिस्ट में सबसे बड़ी भर्तियों की बात करें तो सबसे बड़ी भर्ती LDC की है, जिसमें 10,644 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा कृषि पर्यवेक्षक के 1100 और लैब असिस्टेंट के 804 पद भी युवाओं के लिए बड़े मौके साबित होंगे।
सभी भर्तियों का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम कुल पद आवेदन अवधि परीक्षा तिथि
- RSSB LDC 10,644 15 जनवरी – 13 फरवरी 2026 05–06 जुलाई 2026
- वनपाल 259 06 जनवरी – 04 फरवरी 2026 घोषित नहीं
- पर्यवेक्षक (महिला) 72 07 जनवरी – 05 फरवरी 2026 18 जून 2026
- कृषि पर्यवेक्षक 1100 13 जनवरी – 11 फरवरी 2026 18 अप्रैल 2026
- लैब असिस्टेंट 804 27 जनवरी – 25 फरवरी 2026 09–10 मई 2026
- इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर/एयरमैन विभिन्न अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026 30–31 मार्च 2026
- RIICO 98 21 जनवरी – 20 फरवरी 2026 घोषित नहीं
इन भर्तियों से प्रदेश के लोखों युवा जो पिछले कई सालों से सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे है उनका सपना साकर होने वाला है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर परीक्षा तिथियों के अनुसार तैयारी शुरू करें।
