Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजस्थान पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहने पर खुशी का माहौल

,

राजस्थान पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहने पर खुशी का माहौल

लेपटॉप एवं महाविद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा

राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय गणपति नगर झुन्झुनूं में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग में होनहार एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी रितीका पुत्री विनोद कुमार 94.00 प्रतिशत, कंचन पुत्री मनोज कुमार जांगिड़ 92.80 प्रतिशत, रोहन पुत्र राजेन्द्र सिंह 92.80 प्रतिशत, मोनिका पुत्री दिलीप कुमार 91.00 प्रतिशत, चेलसी पुत्री सुनिल कुमार कोठारी 90.40 प्रतिशत, पुष्पेन्द्र मीणा पुत्र रामफूल मीणा 90.40 प्रतिशत, दीपान्शी बसेरा पुत्री राकेश कुमार 90.40 प्रतिशत, खुशी कृष्णिया पुत्री रामचन्द्र 90.20 प्रतिशत व शिवजीत सिंह पुत्र जगपाल सिंह 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर संस्था संरक्षिका श्रीमती विनोद ढूकिया ने माल्यार्पणकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने इन विद्यार्थियों को लेपटॉप एवं महाविद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा की एवं अन्य छात्र-छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण खीचड़, राकेश झाझडिय़ा, सुशील सैनी, सुनिल कुमार स्वामी, प्रहलाद सिंह, दिलीप सैनी, रविन्द्र ढूकिया, महावीर प्रसाद शर्मा, श्रीराम कुमावत, मनीष सैनी एवं अभिभावकगण राकेश कुमार बसेरा, अनिल कुमार बोला, शिव रेप्सवाल व सुशीला कोठारी, संजू देवी आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur