Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर ने प्रवेशोत्सव मनाया

,

राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर ने प्रवेशोत्सव मनाया

 स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर झुंझुनूं प्रागंण में मंगलवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया थे। विद्यालय में शिक्षा सत्र 2018-19 में प्रथम दिवस नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर तिलकार्चन किया गया। इस अवसर पर इंजी. ढूकिया ने गत वर्ष परीक्षा परिणाम की बधाई देते हुए, नव शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, प्रतिस्पर्धा के युग में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शुभकरण, सुधीर शर्मा, मुलचन्द जाट, सुरेन्द्र, शारदा जांगिड़, योगेन्द्र बसेरा ने तिलकार्चन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur