Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में प्रवेश हेतु उमड़े अभिभावक

,

राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में प्रवेश हेतु उमड़े अभिभावक

प्रथम दिवस 313 आवेदन पत्र वितरित

श्रीमाधोपुर, [ महेंद्र खडोलिया ] राज्य सरकार की ओर से ब्लॉक स्तर पर खोले गये महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश आवेदन हेतु पहले ही दिन अभिभावक उमड़ पड़े । ब्लॉक नोडल प्रभारी विनोद कुमार शर्मा एसीबीईओ ने बताया कि इस विद्यालय में अपने बच्चों को प्रवेश दिलवाने हेतु अभिभावकों में बड़ा क्रेज है । पहले दिन कक्षा 1 से 8 में प्रवेश हेतु कुल 313 आवेदन पत्र वितरित किये गये। अभिभावक 30 जुलाई तक विद्यालय समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा करवा सकते हैं। प्रवेश हेतु 2 अगस्त रविवार को लॉटरी निकाली जायेगी। विद्यालय के संस्था प्रधान रमाकांत शर्मा के अनुसार सबसे अधिक प्रथम कक्षा के लिए 78 आवेदन पत्र वितरित किये गये. कक्षा 2 के लिए 24, कक्षा 3 के लिए 28, कक्षा 4 के लिए 26, कक्षा 5 के लिए 37, कक्षा 6 के लिए 35, कक्षा 7 के लिए 40 तथा कक्षा 8 के लिए कुल 30 विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र प्राप्त किये। ब्लॉक के राजकीय अंग्रेजी माध्यम के इस विद्यालय में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करवायी जायेंगी ,साथ ही अन्य छात्र लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur