Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजकीय विद्यालय शिमला में बालिकाओं को मिली साईकिल

,

राजकीय विद्यालय शिमला में बालिकाओं को मिली साईकिल

शिमला[अनिल शर्मा ] स्थानीय महादेवी खेडवाल राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को नि:शुल्क साईकिल वितरण ग्राम पंचायत सरपंच धर्मेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य मे हुआ। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद जांगिड ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सोहनलाल पंच थे। कक्षा 9 मे अध्ययनरत दो छात्राओं को साईकिल प्रदान की गयी। साईकिल पाकर बालिकाएं बडी खुश हुई। इस अवसर पर यादव ने राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक छात्रों को विधालय मे प्रवेश दिलवायें तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठावें। इस अवसर पर बिन्दू राजोरिया, राकेश मीणा, लक्ष्मी मीणा, निर्मला यादव, सुन्दरसिहं व विनोद आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur