Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजकीय विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओ को किया सम्मानित

,

राजकीय विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओ को किया सम्मानित


नर-नारायण सेवा समिति द्वारा आजादी के पावन पर्व पर

इस्लामपुर [जे पी गर्वा ] कस्बे की नर-नारायण सेवा समिति द्वारा आजादी के पावन पर्व पर गाँव के राजकीय विद्यालयों में माध्यमिक-उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष सी पी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष दिये जाने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान में ग्यारह सौ रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र स्वर्गीय भरतमल खेतान की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा समिति के उपाध्यक्ष गुलझारी लाल सैनी के नेतृत्व मे विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जाकर दिया गया | इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद खेतान ने अपने पिताजी रामावतार खेतान की स्मृति में दोनों राजकीय विद्यालयों बालिका एवं बालक की चारो प्रतिभाओ को पांच सौ-पांच सौ रूपये नगद देकर सम्मानित किया | सेठ रामकुमार सोमानी राबाउमावि की भारती शर्मा पुत्री लक्ष्मीकांत शर्मा,12वीं मे प्रथम (89{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56}),रितू जाँगिड पुत्री विजय जाँगिड,10वीं में प्रथम (93{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56}) तथा सेठ रामप्रताप सौंथलिया राउमावि की महजबीन बानो पुत्री अहमद अली,12वीं मे प्रथम(90{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56}), मनोज स्वामी पुत्र कैलाश स्वामी,10वीं में प्रथम (74{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56}) इसमें शामिल रही। इस अवसर पर विद्यालयों के स्टाफ सहित प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा उपस्थित रहे। नोट -इस्लामपुर कस्बे के आस पास के क्षेत्र के समाचारो एवं विज्ञापनों के लिए शेखावाटी लाइव संवाददाता जे पी गर्वा से संपर्क करे मो -9782338065 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur