19 वर्ष 126 दिन की उम्र में हासिल की उपलब्धि, नंदनी अग्रवाल का रिकॉर्ड टूटा
झुंझुनूं । द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सीए फाइनल 2026 के घोषित परिणाम में झुंझुनूं की राजकुमारी पारीक ने देश की सबसे कम उम्र की चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
राजकुमारी ने यह उपलब्धि 19 वर्ष 126 दिन की आयु में हासिल की है।
टूटा पुराना रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरैना (मध्यप्रदेश) की नंदनी अग्रवाल के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2021 में 19 वर्ष 330 दिन की उम्र में सीए की परीक्षा पास कर सबसे कम उम्र में सीए बनने का रिकॉर्ड बनाया था।
अब झुंझुनूं की राजकुमारी पारीक ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।
परिवार की पृष्ठभूमि
राजकुमारी पारीक झुंझुनूं के श्यामनगर, गुढ़ा रोड की निवासी हैं।
उनके पिता हेमंत कुमार पारीक अरुणाचल प्रदेश में मोटर पार्ट्स के व्यापारी हैं, जबकि उनकी माता सावित्री देवी गृहिणी हैं।
राजकुमारी की इस उपलब्धि से झुंझुनूं जिले सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
