Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राज्य पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित

,

राज्य पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित

राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा

झुंझुनूं, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में 12 जनवरी को जगतपुरा जयपुर में राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली का आयोजन किया गया । अवार्ड रैली में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा राज्य पुरस्कार प्रमाण-पत्र वितरण किये गये। सी.ओ.गाइड सुभिता गिल ने बताया कि जिला झुंझुनूं से सत्र 2019-20 में 17 रोवर, 171 स्काउट, 18 रेंजर, 83 गाइड ने राज्य पुरस्कार प्राप्त किये। समारोह में झुंझुनूं जिलें के रा.उ.मा.वि.रसूलपुर से स्काउटर चिरंजीलाल के नेतृत्व में 4 स्काउट, टैगोर उ.मा.वि.पिलानी से सुमित्रा सिलायच के नेतृत्व में 03 गाइड, आर.आर. मोरारका काॅलेज से सीनियर रोवर मेट दिनेष कुमार एवं पूजा कंवर ने भाग लेकर जिलें के सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर के पुरस्कार प्राप्त किये। साथ ही आयोजित राज्य स्तरीय ईको फेयर में सीरी विद्या मंदिर पिलानी की 04 गाइड्स ने ममता गुप्ता गाइडर के साथ भाग लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur