Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / रक्तदान जागरूकता अभियान का किया आयोजन

,

रक्तदान जागरूकता अभियान का किया आयोजन

श्री श्याम पीजी महाविद्यालय में

गुढ़ा गौड़जी (संदीप चौधरी) महाविद्यालय में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य भंवरलाल सैनी ने रक्तदान के फायदों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के प्रभारी सुरेश कुमार व योगेश महला ने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य रवि बिजारणीया व व्याख्याता गण आशुतोष पारीक, नरेंद्र सिंह, गौरीशंकर प्रजापत, रवि खीचड़ आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur