Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ स्कूल में मनाई रामनवमी

,

ज्योति विद्यापीठ स्कूल में मनाई रामनवमी

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ स्कूल में 16 अप्रैल 2024 ,मंगलवार को रामनवमी मनाई गई ।इस अवसर पर भगवान श्री राम का भव्य दरबार लगाया तथा संगीत शिक्षक आनंद भट्ट एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा समस्त उपस्थित स्टाफ ने भगवान श्री रामचंद्र की आरती एवं राम स्तुति के साथ रामनवमी के पर्व को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र भगवान के बारे में बताते हुए समस्त उपस्थित जन का धन्यवाद ज्ञापित किया।