Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाया

,

रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाया

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुंझुनू , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साह के साथ रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान रीना एण्ड ग्रुप, द्वितीय स्थान अंकिता एण्ड ग्रुप व तृतीय स्थान निकिता एण्ड ग्रुप व खुशबू एण्ड ग्रुप ने सयुक्त रूप से प्राप्त किया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि उत्सव व त्योहार भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होनें बताया कि हमें हमारी संस्कृति की पहचान को बनाये रखना चाहिए। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने रोशनी के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई दी। प्रतियोगिता में विनोद ढूकिया, इंजी. ज्योति ढूकिया, डॉ. शिखा सहाय ने निर्णायक की भूमिका निभाई व विजेताओं को पुरस्कृत किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने छात्राओं से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आह्रान किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur