Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / रक्षाबंधन से पूर्व दिवस पर पुलिस प्रशासन ने दिया बहनों को रक्षा का वचन

,

रक्षाबंधन से पूर्व दिवस पर पुलिस प्रशासन ने दिया बहनों को रक्षा का वचन

पोस्टर विमोचन से हुआ मैत्री कार्यक्रम का आगाज

झुंझुनू, पौराणिक ग्रंथो से चली आ रही परम्परा के अनुसार रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहिने अपने भाईयों से अपनी रक्षा का वचन मांगती है और भाई सदैव उसकी रक्षा करने का वचन देता है। बुधवार को इस परम्परा को और भी मजबूती प्रदान करने वाला कार्यक्रम पुलिस प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से शहर के परमवीर पीरू सिंह स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ। सशक्त नारी अभियान के तहत बुधवार को मैत्री कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कर रक्षाबंधन से एक दिवस पूर्व जिले की सभी महिलाओं एवं बेटियों को जिला पुलिस प्रशासन की ओर से रक्षा का वचन दिया गया। पुलिस द्वारा बीट कांस्टेबल से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक वाट्सअप ग्रूप बनाए जाएंगे, जिसमें सभी सरकारी कर्मचारी एवं जन समुदाय को शामिल किया जाएगा। इस प्लेटफार्म का नाम मैत्री रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बीट कांस्टेबल अपने क्षेत्र के लगभग 250 ऎसे सरकारी, गणमान्य, सेवानिवृत, स्कूली बच्चों, अभिभावकों को ग्रुप में जोडेंगा, ताकि उस क्षेत्र में घटित होने वाली घटना की जानकारी तुरन्त मिल सके और उस पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में विभिन्न पुलिस थानों में बीट स्तरीय ग्रुप बनाकर 1.50 लाख लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस गु्रप में ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली महिला कार्मिकों जैसे शिक्षिका, आंगनबाडी कार्यकर्ता, नर्स, एएनएम, एस, साथिन, सहायिका, चिकित्सक को भी जोड़ा जाएगा। समारोह को सम्बोधित करते हुये पुलिस महानिरीक्षक एस सिंगाथिर ने कहा कि पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों की धारणा हमेशा नकारात्मक ही रहती है, मगर जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के इस अभियान से पुलिस और पब्लिक के बीच के गेप को कम किया जाएगा। लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। इन ग्रुप के माध्यम से घटनाओं की सूचना जल्द मिल सकेगी और उस पर कार्यवाही भी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाना स्तर पर महिला एवं बाल डेस्क की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए महिला कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि वे कभी भी ऎसा गलत कार्य नहीं करें जो जींदगी भर उनका पीछा करें और उसे आरोपी बना दे। उन्होंने जिले को शिक्षित, राजनैतिक एवं देश सेवा के प्रति लगाव रखने वाला जिला बताया।
जिला कलक्टर रवि जैन ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक का यह अनुठा नवाचार वाकई में जिले के लिए जन आंदोलन बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व 10 जुलाई को पुलिस लाईन ग्राउड से सशक्त नारी अभियान का आगाज हुआ था, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे है। इस मैत्री प्रोजेक्ट में एक लाख से अधिक लोग सीधे पुलिस से जुड़ पाएंगे। उन्होंनें कहा कि पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के साथ ही उनकी पत्नी आर्या की भी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है, जिनकी प्रेरणा से ऎसा कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ है। उन्हाेंने कहा कि जिले में सशक्त वातावरण पैदा होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस स्वयं लोगों के साथ जुडकर जिले को अपराध मुक्त बनाने जा रही है, जिसमें हम सबको अपनी-अपनी भागीदारी निभानी है।
समारोह को महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने कहा कि व्यक्ति की जीवन में दो ही लालसा होती है कि उसे ज्ञान का प्रकाश मिले और मान- सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि जिला पहले बेटियों के जन्म के मामले में सबसे पीछे हुआ करता था मगर बेटी बचाओ बेटी पढाओ जन आंदोलन के बाद आज जिले की तस्वीर बदल गई है आज जिले को तीन नेशनल अवार्ड मिल चुके है और पीछे रहने वाला जिला अनुकरणीय जिला बन गया है। वहीं जन आंदोलन अब सशक्त नारी अभियान का होगा और भविष्य में यह जिला अपराध और भय मुक्त जिला होगा। उन्हाेंने बच्चों से कहा कि वे यहां से इस अभियान के दूत बनकर जाए और अपने आस-पास की घटनाओं को घटित होने से रोकने का प्रयास करें। इस अवसर पर सुपरवाईजर उषा कुलहरी एवं पुष्पा बिजारणियां ने भी इस अभियान को महिलाओं के लिए सशक्त बनने का माध्यम बताया। समारोह के दौरान पीपीटी डिस्पले के माध्यम से इस अभियान से लोगों को अवगत करवाया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur