Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन

,

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन

आर. के. जे. के. बरासिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] कस्बे के आर. के. जे. के. बरासिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योेजना कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि भरत शर्मा, विषिष्ट अतिथि नरेश कुमार प्राचार्य डाॅं. रवि शर्मा की अध्यक्षता में माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। एन.एस.एस. प्रभारी डाॅं. माया जांगिड़ व डाॅ. सुभाष कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योेजना की स्वर्ण जयन्ती वर्ष एंव महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष में आज 24 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक पखवाडे के रुप में रैली, पौधारोपण, श्रमदान व अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रियंका, पूजा जांगिड़, प्रिया शर्मा, रवि कुमार, डोनी दिवाच आदि विद्यार्थियों व स्टाफ मेम्बर्स ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना व महात्मा गांधी के जीवन आदर्शो पर अपने विचार, देशभक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत की। इसके बाद स्वंय सेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। इस अवसर पर स्टाॅफ में सुरेश निर्मल, पूनम शर्मा, ज्योति, संजू, रीना जांगिड़ व पूजा गंगवानी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डाॅं. माया जांगिड़ ने किया व अन्त में पूजा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur