Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

,

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ]  आर. के. जे. के. बरासिया पी. जी. महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय संयुक्त सचिव डॉ. एन. एल. अरड़ावतिया, प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि भरत शर्मा व सुभाष कुमार के सानिध्य में मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. माया जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत व सात दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने स्वंयसेविकाओं को संबोधित करते हुए अपने अंदर उपलब्ध ऊर्जा व जोश को देश व समाज की दशा व दिशा के उत्थान में इस्तेमाल कर समाज में व्याप्त बुराईयों का नाश कर स्वच्छ वातावरण के निर्माण पर बल दिया। प्रतिभा, तानिया गोयल, जयश्री, नेहा पंसारी, प्रतिभा पाठक, पूनम भाटी आदि स्वंयसेविकाओं ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया व समापन पर नरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार, संजू, रीना जागिड़, सीमा शर्मा, सीमा जागिड़ आदि उपस्थित रही। इस दौरान स्वंयसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान भी किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur