Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान कॉलेज में रीना बाबल ने किया टॉप

,

न्यू राजस्थान कॉलेज में रीना बाबल ने किया टॉप

टॉपर्स का किया सम्मान

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एम.एससी. पूर्वार्द्ध की होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। रीना कुमारी बाबल पुत्री सतीश कुमार बाबल ने 90.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं रीना कुमारी पुत्री सुमेर सिंह ने 87.84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जन्तु विज्ञान में संगीता धोलपुरिया पुत्री रतनलाल धोलपुरिया ने 80.12 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं अंशु पुत्री महेन्द्र सिंह ने 78.37 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वनस्पति विज्ञान में रजनी पुत्री शीशराम बारुपाल ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं आयना कुमारी पुत्री रामनिवास ने 73.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित में पूजा कुमारी पुत्री सुमेर सिंह ने 82.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं प्रिया कुमारी पुत्री वेद प्रकाश ने 78.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भूगोल में शिवानी महरिया पुत्री सुभाष ने 80.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं श्यालू पुत्री पन्ना लाल ने 77.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिला अध्यक्ष पवन मांवडिया, जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, जिला मंत्री प्रभु सिंह बारेठ, जिला परिषद सदस्य बनवारी लाल सैनी, सेवा निवृत अधिक्षण अभियंता श्रवण सिंह शेखावत ने छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने बताया कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा धोषित परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्राओं के परीक्षा परिणाम को देख कर यह लग रहा है कि कॉलेज उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान कर रहा है। रीना बाबल ने प्रोफेसर एवं प्रशासनिक कार्यों में जाने की इच्छा प्रकट की। महाविद्यालय उप प्राचार्या पिंकेश ने तिलकार्चन एवं माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ देकर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रागंण में एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, अभिभावक संगीता एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur