Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / रीट 2024 रिजल्ट आज दोपहर जारी होगा, ऐसे करें चेक : Reet Result 2025

,

रीट 2024 रिजल्ट आज दोपहर जारी होगा, ऐसे करें चेक : Reet Result 2025

रीट रिजल्ट आज होगा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 8 मई को दोपहर 3:15 बजे रीट 2024 का परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवार reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

परीक्षा से जुड़े अहम आंकड़े
रीट परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2025 को तीन शिफ्टों में आयोजित हुई थी। इसमें कुल 13,77,256 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

  • लेवल 1: 4,06,953 परीक्षार्थी
  • लेवल 2: 9,70,303 परीक्षार्थी

कटऑफ और योग्यता नियम
रीट पास करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक लाना जरूरी होगा। सरकार ने आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा घटाकर दी है:

  • SC/ST/पिछड़ा वर्ग: 55%
  • TSP/ST/Sahariya क्षेत्र: 36%
  • दिव्यांग: 40%
  • विधवा/परित्यक्ता महिलाएं, भूतपूर्व सैनिक: 50%

रीट सर्टिफिकेट की वैधता
सरकार ने 16 मार्च 2022 को आदेश जारी कर रीट प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन कर दी है।

रीट पास करने के बाद अगला कदम
रीट पास अभ्यर्थी 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इसका रिजल्ट 10 जुलाई 2026 तक घोषित किया जाएगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. reet2024.co.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. REET RESULT 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम या रोल नंबर (Ctrl+F) से खोजें।
  4. PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

बोनस अंक और संशोधन
रीट 2024 की आंसर-की में बदलाव किया गया है।

  • 5 प्रश्नों में बोनस अंक दिए जाएंगे।
  • 7 प्रश्नों में दो विकल्प सही माने गए हैं।
  • Level-2 में 2 प्रश्न हटाए गए हैं।
  • Level-1 में 3 प्रश्न हटाकर बोनस अंक जोड़े गए हैं।

अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in पर विजिट करें।