Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं में ‘रिदम ऑफ यूथ’: नृत्य-पेंटिंग में छाया युवा हुनर

,

जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं में ‘रिदम ऑफ यूथ’: नृत्य-पेंटिंग में छाया युवा हुनर

Students perform dance and painting at JJTU Rhythm of Youth

झुंझुनूं के श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय (JJTU) में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव ‘रिदम ऑफ यूथ 2026’ के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मदरसा बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष एमडी चौपदार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मलसीसर उपखंड अधिकारी सुमन देवी विशिष्ट अतिथि रहीं।


“शेखावाटी कलाकारों की धरती है” – एमडी चौपदार

मुख्य अतिथि एमडी चौपदार ने कहा,

“शेखावाटी वीरों और कलाकारों की धरती है। यहां के कलाकारों ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।”

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी कला के माध्यम से परिवार और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया और गंगा-जमुनी तहजीब व कुरजां संस्कृति का भी उल्लेख किया।


शिक्षा के साथ कला को भी दें महत्व – सुमन देवी

एसडीएम सुमन देवी ने कहा कि जिन विद्यार्थियों में कला है, उन्हें मंच पर खुलकर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज चुडै़ला जैसे ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा मिलना राजस्थान सेवा संघ ट्रस्ट का सराहनीय प्रयास है।


विश्वविद्यालय प्रबंधन का संदेश

विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि,

विद्यार्थियों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए मंच देना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबड़ेवालाउमा विशाल टिबड़ेवाला ने मुंबई से ऑनलाइन शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शाहिदा एवं डॉ. आरती पंवार ने किया।


नृत्य व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में दिखा जबरदस्त मुकाबला

तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन नृत्य, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं।
विजेताओं को ₹11,000, ₹5,100 और ₹3,100 के नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


प्रतियोगिताओं के परिणाम (Highlights)

इंडियन फोक डांस (एकल)

  • मानसी – टैगोर पीजी कॉलेज, सूरजगढ़
  • मनस्वी कंवर – जेजेटी यूनिवर्सिटी
  • मीनाक्षी पारीक – वर्षा टीटी कॉलेज, झुंझुनूं

वेस्टर्न डांस (एकल)

  • कोमल गोठवाल – जेजेटी यूनिवर्सिटी
  • ऐलना फिलिप – बॉम्बे हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • साक्षी राजपूत व कोमल जांगिड़ – जेजेटी यूनिवर्सिटी

ग्रुप डांस व अन्य प्रतियोगिताओं में

जेजेटी यूनिवर्सिटी, इंदौर, पुणे, वडोदरा और चूरू के संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन किया।


सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

हरियाणा से आए गायक अमित ढुल, मन्नू पहाड़ी और मुकेश डुलगच ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया।