Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / रींगस में विश्व स्वास्थय दिवस पर मैराथन दौड़ आयोजित

, ,

रींगस में विश्व स्वास्थय दिवस पर मैराथन दौड़ आयोजित

विश्व स्वास्थय दिवस पर शनिवार को सुबह छ: बजे मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को पालिका अध्यक्ष कैलाश पारीक, एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग सिंह ताखर, सागर मल धायल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब एवं आरोग्यम संस्थान की ओर से किया गया। दौड़ को लेकर सभी आयु वर्ग के पुरूष एवं महिला वर्ग में काफी उत्साह देखा गया और अल सुबह ही महिला पुरूष मैदान पर पहुंच गये। दौड़ कस्बें की राजकीय सीनियर विद्यालय के खेल मैदान से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए वापस विद्यालय के खेल मैदान पर पहुंची। मैराथन दौड़ में विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी भाग लिया। दौड़ के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दौड़ के दौरान रींंगस पुलिस थाना का जाब्ता व स्थानीय स्काउट गाइड ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर तैनात रहे एवं सीएचसी के डॉ विनोद कुमार गुप्ता एवं अस्पताल के आवश्यक सेवाए उपलब्ध रही। समापन समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कैलाश पारीक ने की। समरोह में प्रथम तीन स्थान पर आये महिला एवं पुरूषों का सम्मान किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur