Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / रोल बॉल प्रशिक्षण शिविर यूरो इंटरनेशनल स्कूल सीकर में शुरू

,

रोल बॉल प्रशिक्षण शिविर यूरो इंटरनेशनल स्कूल सीकर में शुरू

 सीकर जिला रोल बॉल संघ के तत्वावधान में सात दिवसीय जूनियर रोल बॉल प्रशिक्षण शिविर यूरो इंटरनेशनल स्कूल में प्रारम्भ हुआ। जिला रोल बॉल संघ के सचिव महेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के आधार पर अंतिम रूप से चयनित जिला स्तरीय जूनियर रोल बॉल टीम राजस्थान रोल बॉल संघ के तत्वावधान में झुंझुनंू जिला रोल बॉल संघ की ओर से 12 से 14 मई तक गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल गुढ़ा गौडज़ी (झुंझुंनू)में होने वाली 12 वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालक व बालिका रोल बॉल प्रतियोगिता में सीकर जिले का प्रतिनिधितत्व करेगी। शिविर प्रशिक्षक नविराज सिंह शेखावत बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को रोल बॉल खेल की बारीकियां व नियमों की जानकारी दी जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur