Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में RPSC ने अचानक किया बड़ा बदलाव! 10 लाख अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर

,

राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में RPSC ने अचानक किया बड़ा बदलाव! 10 लाख अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर

Education News (एजुकेशन समाचार) : राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में RPSC ने अचानक किया बड़ा बदलाव! 10 लाख अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर

Rajasthan Teacher Bhrati Rule Changed : राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दे कि प्रदेश में आगामी 17 जनवरी से शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा होने जा रही है। ऐसे में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के लिए इस साल की शुरुआत में ही एक बड़ी चुनौती है. जानकारी के मुताबिक बता दे कि लेवल वन की परीक्षा 17 जनवरी को होगी. लेवल टू की परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी को अलग अलग दिनों में आयोजित की जाएगी. प्रत्येक परीक्षा एक ही पाली में होगी और अवधि 2 घटें 30 मिनट राखी गई है.

9 लाख 54 हज़ार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे

जानकारी के लिए बता दे कि बोर्ड को जनवरी में ही शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो स्तरों में आयोजित होगी. इसमें कुल 9 लाख 54 हज़ार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. लेवल वन तथा लेवल टू की परीक्षाएं चार दिनों तक चलेगी.

17 से 20 जनवरी तक आयोजन

इस परीक्षा का आयोजन 17 से 20 जनवरी के बीच किया जाएगा. नए साल की शुरुआत में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सामने शिक्षक भर्ती परीक्षा को अग्नि परीक्षा माना जा रहा है. वहीँ एक तरफ जहां कड़ाके कि ठंढ भी परेशानी पैदा कर सकता है तो दूसरी तरफ स्कूलों भी शीतकालीन अवकाश के बाद खुलने वाले है।

राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए कब जारी होंगें ई-प्रवेश पत्र

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के मुताबिक परीक्षा से पहले 12 जनवरी को ई-प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए ई प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य होगा. परीक्षा का आयोजन राज्य भर में होगा जिसके लिए बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम

  • इस बार बोर्ड ने डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है.
  • यह पहली बार है जब बोर्ड ने इतनी बड़ी परीक्षा में डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया है.
  • सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे और प्रश्न पत्रों की गोपनीयता को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी.
  • अभ्यर्थियों की पहचान के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था भी की गई है.
  • बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
  • देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur